प्रयागराज30मार्च*एक बार एक साधारण व्यक्ति ने खुश होकर एक पत्रकार महोदय को नई साइकिल भेंट कर दी , पर उसमें कैरियर नहीं था।
पत्रकार महोदय बहुत खुश हुए और कैरियर लगवाने एक दुकान पर चले गए ।
पत्रकार महोदय ने दुकानदार से बड़े तेवर में कहा कि ” मैं एक बड़ा पत्रकार हूँ इसलिए मुनासिब रेट में एक बढ़िया सा कैरियर इस साइकिल में झटपट लगा दो “।
दुकानदार ने कैरियर तो लगा दिया, लेकिन फ़िर पता नहीं उसके दिमाग में क्या सूझा कि उसने साइकिल से स्टैंड खोलकर हटा दिया।
पत्रकार ने बड़े अचरज़ में इसका कारण पूछा, तो दुकानदार बोला— ” श्रीमान एक पत्रकार का कैरियर और स्टैंड दोनों एक साथ नहीं हो सकते। अगर स्टैंड लोगे , तो समझो कैरियर गया और अगर कैरियर बनाओगे तो स्टैंड नहीं ले सकते “।
.
.
.
.
साभार-इंटरनेट

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*