प्रयागराज2जुलाई24*अतीक की जमीनों पर पुन कब्जा की होगी जांच-विजय विश्वास पंत
राजस्व टीम गठित,सांठ-गांठ करने वाले अराजक तत्व नहीं बख्शे जाएंगे
प्रयागराज । इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिला । उन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा छुड़ाई गई जमीन कब्जा करने की बात से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच बैठा दी। साथ ही आश्वस्त किया कि माफिया की कोई भी जमीन छुड़ाई गई है उस पर पुन: कब्जा करने वाला बचेगा नहीं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक संस्थापक वीरेंद्र पाठक की अगुवाई में अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी के साथ प्रतिनिधिमंडल आज विजय विश्वास पंत से उनके कार्यालय में भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्हें सारी बात से अवगत कराया कि किस तरह अराजक तत्व भ्रष्ट पुलिस वाले और मीडिया की आड़ में असामाजिक तत्व गठ जोड़ कर माफिया से छुड़ाई गई जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि करेली गौसनगर 12 मार्किट के पास जमीन जिसे छुड़ाया गया था उस पर सामाजिक तत्वों ने कब्जा कर अपना नाम लिख दिया। बाद में एक चैनल पर खबर चलने के बाद नाम को मिटा दिया गया, किंतु कब्जा अभी भी उनका बरकरार है। इसी के साथ भ्रष्ट पुलिस वालों के साथ मिलकर चैनल के पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायतें कर रहे हैं। मंडलायुक्त के साथ उपायुक्त पुष्पराज सिंह ने भी सारी बातें सुनी और इस पर कार्यवाही का निर्देश दिया। दोनों अधिकारी इस बात से हतप्रभ थे कि किस तरह उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा के विपरीत सामाजिक तत्व कार्य कर रहे हैं । उच्च अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की गई।
मंडल आयोग को अवगत कराया गया कि मीडिया की आड़ में तथाकथित सामाजिक तत्व बिना नाम की मीडिया कर्मियों के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं जिस पर पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इस संबंध में भी उन्होंने कार्यवाही का निर्देश दिया।
प्रतिनिधि मंडल वह असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वालों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक,अध्यक्ष दिनेश तिवारी ,संदीप तिवारी ,राजेन्द्र गुप्ता,प्रवीण मिश्रा,कुलदीप शुक्ला,राजेश मिश्रा,शम्स ताज,शैलेश सलाउद्दीन उमर खान आरिज़,सय्यद मोहम्मद आमिर,पंकज शुक्ला,आरव भारद्वाज,मोहम्मद लाईक,धीरज कुमार, विकास मिश्रा, शिशिर गुप्ता,गगन सिंह,आयुष श्रीवास्तव शकील पवन उपाध्याय पवन पटेल पवन पाल डॉ अजीत चौहान अजीत सिंह पीयूष पांडेय,नन्हे सिंह,विनीत सेट्ठी नितेश सोनी, रंजीत निषाद इमरान युसूफ आशीष भट्ट, जी एन वैश्य,ज़िया सिद्दीकी, मंगला तिवारी,मिथलेश पाठक, शमसाद कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्य मौजूद रहे हैं

More Stories
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*