सीएचसी,खागा2जुलाई24*साहब की कुर्सी रहती खाली फिर कैसे रजिस्टर में दर्ज हो रही उपस्थिति*
*खागा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरदों में नियुक्त दो चिकित्सक ऐसे हैं जो महीने भर से अपनी कुर्सी पर नहीं दिखे। बावजूद दोनों चिकित्सक की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज हो रही है। जहां इनकी गैरमौजूदगी में मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। वहीं उपस्थिति दर्ज होने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक की भूमिका संदेहास्पद है।*
*सीएचसी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के चिकित्सक की गैरमौजूदगी में मरीजों को जिला अस्पताल की राह मजबूरन देखनी पड़ रही है। जिसमे एक चिकित्सक की उपस्थिति पंजिका में उपस्थित अंकित हो रही है। जबकि दूसरे चिकित्सक के नाम के आगे का कालम खाली रखा जा रहा है। सीएचसी पहुंचे दुर्घटना में घायल मरीज तीरथ निवासी पहाड़ी, चित्रकूट को दोनों चिकित्सक की गैरमौजूदगी में तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। नत्थूलाल निवासी सैदपुर, सुल्तानपुर घोष को भी रेफर किया गया था।चिकित्सक की गैरमौजूदगी होने के चलते मरीजों को जान जवानी पड़ रही तो दूसरी ओर स्वास्थ महकमे के अफसर मौन धारण किए हैं।।*
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*