प्रयागराज26जुलाई26*बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश’ ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद ‘बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश’ ने प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। आदेश के तहत, ऐसे वकीलों की पूरी सूची 15 दिन के भीतर हर हाल में बार काउंसिल को सौंपनी होगी जिनके खिलाफ गंभीर अपराधों में FIR दर्ज है, चार्जशीट दाखिल हो चुकी है या कोर्ट में केस (ट्रायल) पेंडिंग है। बार काउंसिल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो बार एसोसिएशन 15 दिन में यह लिस्ट नहीं देंगे, उनकी मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी। साथ ही, ऐसे एसोसिएशन के वकीलों को किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आदेश की अनदेखी को सीधे ‘हाईकोर्ट की अवमानना’ माना जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*