प्रयागराज25मार्च25*जस्टिस यशवंत वर्मा की इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्ति के खिलाफ वकीलों ने HC के सामने किया प्रदर्शन*
प्रयागराज।जस्टिस यशवंत वर्मा की इलाहाबाद हाईकोर्ट में नियुक्ति के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज से हड़ताल पर चले गए हैं।वकीलों ने हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन किया।वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।सोमवार को जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की तरफ से एक बैठक हुई थी। कोलेजियम ने इस बैठक के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने के फैसले का समर्थन किया था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अपील की गई थी कि जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट न भेजा जाए।
बार एसोसिएशन ने केंद्र सरकार और सीजेआई से जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने की मांग की थी।इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग लाइब्रेरी हॉल में सोमवार को संपन्न हुई थी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*