प्रयागराज23दिसम्बर*सपाइयों ने किसान दिवस के रूप में मनाया चौधरी चरण सिंह की जयंती
किसान मसीहा के रूप में जाने जाते है पूर्व पीएम राजेश पांडे
कोरांव प्रयागराज
जहां एक तरफ पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जा रही है वही दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सपाइयों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया गया।
इसी क्रम में विधानसभा कोरांव अंतर्गत नगर पंचायत कोरांव स्थित रोशनी गेस्ट हाउस में मेहताब खान नगर पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम के जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया और उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर चर्चित किसान नेता राजेश पांडे जिला सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा की साधारण किसान परिवार में जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं को संचालित करने का कार्य किया जिसके कारण देश का किसान सदैव उनको किसान मसीहा के रूप में याद करता है।
उक्त मौके पर सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य एवम जिला योजना समिति सदस्य प्रयागराज ने कहा की स्व.चौधरी चरण सिंह जी अपने जीवन काल में विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों की सेवा करते हुए राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया और तमाम ऐसे जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जिसके कारण किसानों की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सपा नेता मेहताब खान ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर मुख्य रूप से शहादत अली राजेश यादव नौशाद अंसारी रतीश पटेल अर्जुन सिंह पटेल रविंद्र जैसल प्रधान इमरान अली मंगला कोल हारून अंसारी इसराइल अली नियाज़ अली बंशराज यादव यादवेंद्र अहीर आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*