प्रयागराज10मार्च*उमेश पाल हत्याकांड: जब तक न्याय नहीं तब तक तेरहवीं नहीं।
यूपी आज तक प्रयागराज।
प्रयागराज। उमेश पाल की तेहरवीं पर गुरुवार को शांति पाठ का आयोजन बेहद ही सादगी के साथ किया गया। इस शांति पाठ में उमेश पाल के रिश्तेदार और पड़ोसियों के अलावा दूसरे लोगों को नहीं बुलाया गया। सूत्रों का दावा है कि उमेश पाल के परिजन शूटआउट केस में अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से दुखी हैं। उन्होंने कहा है कि जब सभी अपराधी मारे नहीं जाते तब तक उमेश पाल की तेरहवीं नहीं होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंचे उमेश के घर शांति पाठ में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत तमाम लोग उमेश के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान पूरी मुस्तैदी से संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे थे। सामान्य व्यक्ति को भीतर जाने से रोका जा रहा था। केवल परिचित और करीबी ही परिवार का दुख बांटने के लिए पहुंच पा रहे थे। पुलिस आत्मसुरक्षा में गोली चलाती है। एसपी सिंह बघेल
एनकाउंटर के सवाल पर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पुलिस आत्मसुरक्षा में गोली चलाती है। पुलिस प्रशिक्षित होती है। अगर कोई पुलिस को जान से मारने की नीयत से फायर करता है तो वह जवाबी फायरिंग में जान से मारा जा सकता है।13 मार्च को सामाजिक रूप से होगा शांति पाठ उधर, उमेश की मां शांति पाल ने कहा कि तेरहवें दिन परिवार के साथ शांति पाठ कराया गया है। 13 को सामाजिक रूप से उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों के लिए शांति पाठ का कार्यक्रम किया जाएगा। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक तेरहवीं नहीं की जाएगी। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी मारे जाएंगे, तभी न्याय मिलेगा।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे