June 26, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज २२अक्तुबेर * विरोध प्रर्दशन की तैयारी में जुटा भाकियू(भानु),27 अक्टूबर को होगी किसान पंचायत--राजू चौबे

प्रयागराज २२अक्तुबेर * विरोध प्रर्दशन की तैयारी में जुटा भाकियू(भानु),27 अक्टूबर को होगी किसान पंचायत–राजू चौबे

प्रयागराज २२अक्तुबेर * विरोध प्रर्दशन की तैयारी में जुटा भाकियू(भानु),27 अक्टूबर को होगी किसान पंचायत–राजू चौबे

कोरांव प्रयागराज

भारतीय किसान यूनियन(भानू) के पदाधिकारियों ने गत दिनों तहसील में ज्ञापन देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल का 31 अक्टूबर का कार्यक्रम रोकने की धमकी दी है। इसी क्रम में दिन शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष राजू चौबे के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांव करपिया रतेवरा लेडियारी किहूनी समेत अन्य गांवों का भ्रमण कर किसानों की छोटी-छोटी चौपाल के माध्यम से संगठन की बात की और किसानों से क्षेत्रीय समस्याओं पर रूबरू हुए इस दौरान बहरइचा प्रधान शंकर दयाल तिवारी के आवास पर नुक्कड़ सभा की जिसमें क्षेत्रीय किसानों ने रास्ता न होने के कारण विगत वर्षो से लेडियारी मंडी बंद होने की बात कही वही स्वतंत्र भारत के बाद आज तक बैजला ग्राम सभा में कोई रास्ता न होने की बात कही बघोल बजरंग बली मंदिर घाट से महुली इटवा संपर्क मार्ग पर लपरी नदी में पुल न होने के कारण अभी तक दर्जनों किसानों ने नदी में डूब कर अपनी जान गवाई क्षेत्रीय किसानों ने आवारा पशु धान क्रय केंद्र में व्याप्त भ्रष्टाचार अघोषित विद्युत कटौती क्षेत्रीय समस्या प्रमुखता से रखी।किसानों का हौसला बढ़ाते हुए किसान नेता राजू चौबे ने कहा कि हम सब किसानों ने योगी को नहीं भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर मतदान किया था और 31 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं को विरोध प्रदर्शन कर रखा जाएगा मांग पूरी ना होने पर सभी किसानों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात कही उसके पहले 27अक्टूबर को बहरैचा गांव में बड़ी किसान पंचायत करने की बात कही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिंटू चौबे युवा जिलाध्यक्ष चर्चित किसान नेता राजेश पांडेय प्रकाश चंद पटेल सर्वेश पाण्डेय संतोष कुमार भूर्तीया बब्बू तिवारी कामता प्रसाद यादव भूपेंद्र मिश्रा अनूप तिवारी भारद्वाज तिवारी रमाशंकर भूर्तिया विनोद कुमार हरक लाल यादव हरे कृष्ण तिवारी अमरनाथ यादव पवन कुमार कृष्ण कुमार तिवारी प्रकाश द्विवेदी अरविंद तिवारी के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.