औरैया22अक्टूबर*औरैया सदर में सुभाष चौक पर की जा रही वाहन चेकिंग से दोपहिया वाहन चालकों में मचा हड़कंप
आज औरैया जनपद अंतर्गत औरैया सदर में सुभाष चौक पर पुलिस अधीक्षक सम्मानित अभिषेक वर्मा जी के कुशल निर्देशन में सीओ यातायात एसएन यादव व यातायात निरीक्षक केके मिश्रा जी ने अपनी भारी भरकम टीम एसआई देवेन्दरशर्मा,कायम सिंह यादव, दीवान सतीश चन्द्र, सिपाही इसरार,सुरेश एवम यातायात टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे 3 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों को सीज एवम 60-70 वाहनों जिसमे दोपहिया व चार पहिया वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किये गए।
भारी भरकम चेकिंग देख विना हेलमेट व तीन सवारी वाले गलियो में भागते हुए नजर आए। जिस तरह से आज सुभाष चौक पर भयंकर चेकिंग के नजारा चल रहा था उसे देख दोपहिया वाहन वालो में हड़कंप व दहशत का माहौल नजर आया ,जो भी चौराहे पर लगी चैकिंग को देखता गली की साइड पकड़कर भागने पर मजबूर हो गया।
आज की चेकिंग में लोगो मे हड़कम्प मचा हुआ नजर आया
औरैया से कैमरामैन जुली के साथ प्रतिभा इण्डियन की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*