प्रयागराज 31दिसम्बर 25*02वांछित अभियुक्त अवैध असलाह, नगदी व 1पल्सर वाईक सहित गिरफ्तार
प्रयागराज *थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 कारतूस .315 बोर व लूट के 30,980 रुपये तथा 01 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद*
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-566/2025 धारा-309(4) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. अंकित गौतम उर्फ अंकित हरिजन पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. छैला बाबू पुत्र स्व0 सुरेश सरोज निवासी बरेज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को आज दिनांक 31.12.2025 को थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत श्रृंग्वेरपुर कौशाम्बी हॉईवे सर्विस रोड स्थित ग्राम पटना उपरहार के पास से 02 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 कारतूस .315 बोर, लूट के 30,980/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त अंशू दूबे पुत्र गिरजाशंकर दुबे निवासी कसारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज की गिरफ्तारी अभी शेष है, जिसके गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक-26.12.2025 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा लालगोपालगंज स्थित कपड़े की दुकान विराट ट्रेडर्स से मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर कुल 90 हजार रूपये/- की लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-566/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त छैला बाबू व अभियुक्त अंकित गौतम उपरोक्त में पूर्व से दोस्ती रही है तथा अभियुक्त छैला बाबू व अभियुक्त अंशू दूबे की मुलाकात प्रतापगढ़ जेल में हुई थी, फिर छैला बाबू जमानत पर रिहा हो गया तथा अंशू दूबे प्रतापगढ़ जेल से प्रयागराज नैनी जेल आ गया । कुछ दिन पहले थाना नबावगंज से अभियुक्त छैला बाबू नैनी जेल गया था वही पर उसकी मुलाकात अंशू दूबे उपरोक्त से पुनः हुई एवं दोनों ने बाहर आकर मिलकर नया काम करना तय किया । अभियुक्त अंशू दुबे जेल से बाहर आने पर अभियुक्त छैला बाबू से सम्पर्क कर मिलने की बात कही जिस पर उक्त सभी अभियुक्त छैला बाबू, अंकित गौतम व अंशू दूबे आपस में मिले जहां पर अंशू दूबे व अंकित गौतम की मुलाकात छैला बाबू ने करवायी एवं तीनों अभियुक्तों ने मिलकर नया काम करने की योजना बनायी । दिनांक-26.12.2025 को तीनों अभियुक्तों द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत लालगोपालगंज स्थित थोक कपड़े की दुकान में घुसकर मुकदमा वादी के साथ लूट कर करीब 90 हजार रुपये लूट कर उक्त तीनों अभियुक्तों द्वारा आपस में बांट लिया गया था । उक्त तीनों अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त अंकित गौतम उर्फ अंकित हरिजन व छैला बाबू उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियुक्त अंशू दूबे उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है ।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्तों का विवरण-*
1. अंकित गौतम उर्फ अंकित हरिजन पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. छैला बाबू पुत्र स्व0 सुरेश सरोज निवासी बरेज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-566/2025 धारा-309(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*1.अभियुक्त अंकित गौतम उर्फ अंकित हरिजन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-370/23 धारा-308/323/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-151/24 धारा-379/411/413 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0-306/24 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0-308/24 धारा-303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. मु0अ0सं0-446/24 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. मु0अ0सं0-295/25 धारा-317(2)/318(2)/336(2)/338/340(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. मु0अ0सं0-566/2025 धारा-309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*अभियुक्त छैला बाबू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-189/24 धारा-310(2)/217(3) भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधि0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-134/25 धारा-109(1)/351(3)/352 भा0न्या0सं0 थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
3. मु0अ0सं0-136/25 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0-170/25 धारा-317(4) भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. मु0अ0सं0-566/2025 धारा-309(4)/317(2)भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*बरामदगी का विवरण-*
• 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर तथा लूट के 14,750 रुपये/-( अभियुक्त अंकित गौतम उर्फ अंकित हरिजन उपरोक्त के कब्जे से)
• 01 अवैध तमंचा देशी .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर तथा लूट के 16,230 रुपये /- (अभियुक्त छैला बाबू उपरोक्त के कब्जे से)
• घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 राघवेन्द्र सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, चौकी प्रभारी लालगोपालगंज थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 अनुराग शर्मा, चौकी प्रभारी श्रृंग्वेरपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि0 रामानुज सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. उ0नि0 देवभूषण पाण्डेय, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. हे0का0 अतीन्द्र शुक्ला, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. हे0का0 अनिल कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
10. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
11. हे0का0 रविंद्र यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
12. हे0का0 राम एकबाल, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
13. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
14. हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
15. हे0का0 रबीश चन्द्र, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
16. हे0का0 अंगद गिरी, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
17. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
18. का0 समीर प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
19. का0 पीयूषपंकजचौहान, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
20. का0 सौरभ यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
21. का0 लोकेन्द्र चौधरी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
22. का0 अभिजीत शुक्ला, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
23. का0 अमित मिश्रा, सर्विलांस सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

More Stories
नई दिल्ली3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें…
नई दिल्ली*03 मई 2026 , रविवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली3मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*