प्रतापगढ़25अगस्त*हैवान बना दरोगा,थाने में शराब पिलाकर 15 दिन तक लड़की से किया दुष्कर्म*
प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश का बड़का जिला प्रतापगढ़ अपने कारनामे की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है।जितना बड़ा नाम उतना बड़ा कारनामा यहां होता है।इस बार यहां खाकी पर काला धब्बा लगा है।महेशगंज थाने में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है।दरोगा महेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने 15 दिन तक लड़की को थाने में रखा और शराब पिलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
लड़की के पिता की गुहार पर जब कोर्ट ने आदेश दिया तब आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई दरोगा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म समेत अन्य कई धाराओं में महेशगंज थाने रिपोर्ट दर्ज हुई है।बरहाल पुलिस मामले की लीतापोती में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को उसकी सहेली ने नौकरी के बहाने उसका सौदा कर किसी अन्य के हाथ बेच दिया था।महेशगंज पुलिस ने बीते माह 9 जून को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।इसके बाद दरोगा ने 15 दिन तक किशोरी को थाने में शराब पिला कर अपनी हवस का शिकार बनाया था।इस मामले की जानकारी जब लड़की ने अपने पिता को दी तो पिता ने न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस से न्याय न मिलने पर लड़की के पिता ने न्यायलय से एफआईआर दर्ज करने की गुहाल लगाई।इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।आरोपी दरोगा महेशगंज थाने में ही तैनात था।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,