प्रतापगढ़6अक्टूबर25*बाइक सवार नकाब पोश बदमाशों ने असलहा सटा कर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए के आभूषण लूटे
जनपद प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सोना चांदी व्यापारी रविन्द्र सोनी बाइक से बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही के लिए निकले। कटरा गुलाब सिंह चौकी इलाके के अजैका गांव के समीप उसका पीछा कर रहे सफेद अपाची सवार तीन नकाब पोश बदमाशों ने बाइकपर लात मार कर गिरा दिया। उसके बाद तमंचा सटा कर उसकी चाबी छीनकर डिग्गी का ताला खोल कर सोने चांदी से भरे आभूषण के बैग को लेकर भाग निकले। रविन्द्र सोनी ने बताया कि वह फेरी के दौरान लोगो की मांग पर ग्राहकों को सोने चांदी के सामान बेच कर अपना जीविकोपार्जन करता है।ग्राहकों के यहां अपने बैग में रखे चांदी के पायल आदि के साथ सोने के मंगलसूत्र लाकेट नाक की कील समेत तकरीबन दो ढाई लाख रुपए के आभूषण रखे थे। जिसे बदमाश लूट कर भाग निकले।घटना स्थल का चौकी पुलिस के साथ एसपी दीपक भूकर ने भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल की। लूट से डरा सहमा स्वर्ण व्यवसाई का पुलिस से कहना था कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी चौकी पुलिस द्वारा चार पांच घंटों से बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस लगातार पूछताछ करते हुए उसे ही संदेह की नजर से देख रही है।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार