प्रतापगढ़4नवम्बर25*प्रतापगढ़ में सपा नेता के बाद भाजपा नेता पर भी पच्चास हजार का ईनाम घोषित*
*पुलिस की हिस्ट्रीशीट में अंतर्जनपदीय अभियुक्त देवदत्त शुक्ला*
*प्रधान प्रतिनिधि पहाड़पुर, भाजपा मंडल प्रभारी उदयपुर और मंडल प्रभारी सांगीपुर भी रह चुके हैं*
*प्रतापगढ़ में सपा नेता गुलशन यादव और भाजपा नेता देवदत्त शुक्ला पर ईनाम घोषित होने के बाद पक्ष विपक्ष दोनों की बोलती बंद है*
प्रतापगढ़ – प्रतापगढ़ पुलिस ने अपराधियो पर नकेल कसते हुए सपा नेता गुलशन यादव के बाद भाजपा नेता देवदत्त शुक्ला को वांछित अपराधियों की श्रेणी में रखते हुए फरार घोषित करते हुए पच्चास हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है, प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जिन चार वांछित फरार अपराधियों पर अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया है उसमें भाजपा नेता देवदत्त शुक्ला का नाम शामिल हैं ईनाम घोषित अभियुक्तों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट धमकी देने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं
*1.अन्तर्जनपदीय अभियुक्त देवदत्त शुक्ला पुत्र रामअभिलाख शुक्ला निवासी बावरिहा पहाडपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 112/2012 धारा 147 / 148 / 149/ 323/324 भादवि थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़
2. मु0अ0सं0 202/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/131/109(1)/110 BNS थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़
3. मु0अ0सं0 34A/14 धारा 452/323/504/506/427 भादवि थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़
4. मु0अ0सं0165/15 धारा 417/418/419/420/384/506/406 भादवि व 7 C.L.A. ACT थाना ईकदिक जनपद इटावा ।
प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है और नेताओं में यह चर्चा है कि हमाम में सभी नंगे है सिध्दांत अनुशासन की बात करने वाली भाजपा में देवदत्त शुक्ला जैसे नेताओं की कारस्तानी भाजपा की पोल खोल रही है हालांकि इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

More Stories
लखनऊ24अप्रैल26* ‘नकली SDM’: 3 साल तक चलाता रहा VIP रुतबा, ट्रैफिक पुलिस के एक सवाल ने कर दिया खेल खत्म!*
बदायूँ 24अप्रैल26*किन्नरों का नेग के नाम पर आतंक दूल्हे के भाई को मारी गोली*
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है