पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार, पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया के आदेशानुसार होली पर्व के अवसर पर पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निरंतर जारी है, पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिले।
फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया ने खुद हिस्सा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्णिया पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा का अहसास हो रहा है और वे होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने में सक्षम होंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया ने लोगों से अपील की है कि वे होली के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल न हों। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संपर्क करें,

More Stories
रोहतास 17 अप्रैल 26*पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा व्यापक निरीक्षण डीडीयू से डगमगपुर तक चल निरीक्षण यान से लिया मार्ग का जायजा*
मथुरा 17 अप्रैल 26* -मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण) *
मथुरा 17 अप्रैल 26*सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*