October 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* पूर्णिया में भूसा में बियर तस्करी का बड़ा खुलासा: बंगाल नंबर की पिकअप से भारी मात्रा में बियर बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णिया :* पूर्णिया जिले की क़सबा थाना पुलिस को आज सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने *बंगाल नंबर की पिकअप (WB 51A 5251)* से भारी मात्रा में अवैध बियर का जखीरा बरामद किया है।
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गजब का तरीका अपनाया था। कार्टून के अंदर ऊपर बर्फ, बीच में धान का भूसा और सबसे नीचे बियर की बोतलें छिपा कर रखी गई थीं। यह खेप गुलाबबाग जीरो माइल से कस्बा होते हुए अररिया की ओर जा रही थी।
*काठ पुल और शिक्षा बारी के बीच पुलिस ने दबोचा*

गुप्त सूचना पर कस्बा थाना के अपर थानाध्यक्ष सह सेकंड SHO प्रिंस कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ घेराबंदी कर काठ पुल और शिक्षा बारी के बीच गाड़ी को पकड़ लिया।
गाड़ी पर केवल ड्राइवर थ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। गाड़ी और बियर जब्त कर कस्बा थाना लाया गया है।
पुलिस की यह आज़ सुबह की सबसे बड़ी शराब बरामदगी है। क़सबा थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Taza Khabar