पूर्णिया बिहार16फरवरी26* पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की फरियाद, महिलाओं की समस्याओं पर दिया विशेष ध्यान*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया, बिहार: पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने चम्पानगर थाना में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। अधिकांश मामलों में जमीन और घरेलू विवाद की समस्याएं सामने आईं। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उन्हें अपने अधिकारों के लिए न्याय पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारी को समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए और चम्पानगर थाना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,