पूर्णिया बिहार14जून25* पूर्णिया के सरसी थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर चैनल यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के सरसी थानान्तर्गत को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बहोरा में एक महिला को मारकर उसके शव को घर के पीछे गढ्ढा खोदकर दफनाकर छिपा दिया गया है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णियों के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी, सुबोध कुमार के नेतृत्व अभय कुमार, थानाध्यक्ष सरसी थाना एवं प्रदीप कुमार सरसी थाना के द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन करते हुये मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ऑडियो/विडीयोंग्राफी करते हुये महिला के शव को जमीन से खोदकर निकाला गया।
महिला शव की पहचान अनु देवी, पिता स्व० परमानंद मंडल, साकिन गोंडवारा, थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार के रूप में हुई हैं। जिनकी शादी गगन मंडल पिता विश्वनाथ मंडल, साकिन-बहोरा, थाना-सरसी से हुई थी।
अनुसंधान के क्रम में मृतिका के पति गगन मंडल, ननद एवं ननदोसी को घटना के संबंध में पुछताछ हेतू थाना लाया गया जिसके उपरांत मृतिका के पति गगन मंडल के द्वारा अपनी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण गला घोटकर हत्या कर शव को चोरी छिपे घर के पीछे गढ्ढा खोदकर छिपा देने की बात बतायी गयी, साथ ही अभियुक्त गगन मंडल के निशानदेही पर गढ्ढा खोदने में प्रयुक्त कुदाल को घर से जप्त किया गया

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,