पूर्णिया बिहार13जून25* जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्णिया के कुमार आर्यन ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम किया रोशन
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। बिहार राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन कटिहार में किया गया,
जिसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने किया l इस प्रतियोगिता में जिले के मुक्केबाज कुमार आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *रजत पदक* जीत कर जिले का परचम लहराया है,
पूर्णिया जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव व कोच अमरकांत झा ने बताया की 10 से 12 जुन तक चले इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुमार आर्यन ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता, कोच ने बताया सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, लगन अनुशासन से राज्य स्तर पर जिले का नाम ऊंचा किया है l
अब पूर्णिया जिला के खिलाड़ियों की नजर U- 22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 पर है, जो 1 से 13 अगस्त तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित की जाएगीl इसके लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 7 से 11 जुलाई 2025 तक ASI पुणे महाराष्ट्र में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा l
इस ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की जन्म तिथि 2003 से 2006 के बीच होनी चाहिएI
ट्रायल में सभी 10-10 वजन वर्गों में पुरुष और महिलाओं के लिए प्रतियोगिता होगी l राष्ट्रीय स्तर पर पदक वीजेता एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण शिविर (NSNIS, पटियाला) के खिलाड़ी इसमें भाग लेने के पात्र होंगे l
पूर्णिया के सचिव व कोच अमरकांत झा ने उम्मीद जताई है कि यदि जिला प्रशासन और राज्य संघ का सहयोग मिला तो पूर्णिया के कई खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होकर थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व अवश्य करेंगे।

More Stories
सुल्तानपुर ३ जुलाई २६ * ‼️कुड़वार सरकारी अस्पताल में मरीज को थमाई गई एक्सपायर दवा‼️
लखनऊ ३ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*