पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 25*सौरभ बने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
मार्च 2024 में बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में बीसी टू में बने प्रदेश टाॅपर, जेनरल में आया 65 वां रेंक।
सबौर कृषि विश्वविद्यालय से स्नातकोतर की डिग्री पायी थी
पूर्णिया बिहार। शिक्षा से सबकुछ मुमकिम है, ऐसा यहां के युवा अब साबित करने लग गए हैं । प्रखंड के तथा मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव के एक साधारण से परिवार का सौरभ ने अपनी मेहनत के बलपर बिहार सरकार द्वारा आयोजित कृषि सेवा की परीक्षा पासकर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं । इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गयी है तथा लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देनेवालों का तांता लग गया है । माता सुनीता देवी एवं पिता सदानंद केशरी की तीन संतानों में से पहली संतान सौरभ ने मार्च 2024 में बीपीएससी द्वारा आयोजित कृषि सेवा के लिए परीक्षा दी थी । उनका चयन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के रूप में हुआ है । सौरभ इस परीक्षा में बीसी टू में पूरे प्रदेश में प्रथम एवं जेनरल कटेगरी में 65 वां रैंक लाये हैं । मौके पर स्वजनों ने बताया कि सौरभ बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था, कुछ इसी को लेकर माता-पिता ने उसे पढाने के लिए कोई कसर नहीं छोडी । नतीजा सामने है कि वह अधिकारी बनकर सभी को गौरवान्वित किया है । सौरभ इस सफलता के लिए अपने माता-पिता, भाई-बहन, गुरूजनों, शुभचिंतकों को श्रेय देते हैं । उन्होंने हर कठिनाईयों को झेलते हुए कभी भी पढाई से समझौता नहीं किया । माता सुनीता देवी, पिता सदानंद केशरी, बहन लवली, भाई गौरव कुमार खुशियां व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह उनके लिए जिंदगी का सबसे बडा क्षण है । भगवान ऐसी खुशियां हर घर में दें । उनकी इस सफलता पर विधायक शंकर सिंह, प्रमुख प्रतिमा कुमारी, पूर्व प्रमुखा परीक्षण ठाकुर, पूर्व मुखिया मनोज कुमार जायसवाल, पूर्व प्रमुख अजय कुमार शर्मा, पवन कुमार, मिथुन कुमार ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, कैलाश सिंह, अरूण पासवान, बमबम कुमार सहित सभी लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने