September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 5 सितंबर26 *पूर्णिया कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. मुजाहिद हुसैन मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत*

*मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार*

पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया के लिए गर्व की बात है। पूर्णिया कॉलेज के उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. मो. मुजाहिद हुसैन को मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है।

*कुलपति के आदेश से अधिसूचना जारी*

इस संबंध में मुंगेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. घनश्याम राय ने दिनांक 2 सितंबर 2026 को अधिसूचना संख्या MUIC-20/2021/ESTB-966 जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 18(17) के तहत अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, बिहार, पटना द्वारा डॉ. मुजाहिद हुसैन को प्रतिनिधि सदस्य के रूप में चुना गया है।

*कौन हैं डॉ. मुजाहिद हुसैन?*

डॉक्टर मुजाहिद हुसैन वर्तमान में अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, जिला पूर्णिया के अध्यक्ष और पूर्णिया कॉलेज में उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से उर्दू भाषा और साहित्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
उनके सीनेट सदस्य बनने पर शिक्षा जगत और साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर है। सीनेट विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था होती है।

Taza Khabar