पूर्णिया बिहार 5 मार्च 25*आज सुबह 9 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के लोग निकालेंगे 10 किमी लंबी शोभायात्रा।
8 मार्च को आयोजित होने वाले महासतसंग में रैली के माध्यम से लोगों को करेंगे आमंत्रित :
डॉक्टर अनिल गुप्ता।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार ।ऑट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यामिक गुरु गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर उज्ज्वल बिहार यात्रा के क्रम में 8 मार्च को यहां आ रहे हैं। उनके आगमन के अवसर पर शहर के रंगभूमि मैदान में महासतसंग का आयोजन किया गया है। इसको लेकर आज शहर में ऑर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायी 10 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकालेंगे। शोभायात्रा गुरुवार की सुबह 9 बजे से रंगभूमि मैदान से शुरू होगी। इस यात्रा में 11 संस्थाओं के लोगों के अलावा ऑर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य शामिल होंगे। वहीं संस्था के सदस्य और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व ऑर्ट ऑफ लिविंग बिहार के एपेक्स मेंबर नीलम कुमार अग्रवाल ने शहर की आम जनता से भी शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
10 गेट से महासतसंग में लोगों को मिलेगी इंट्री
रंगभूमि मैदान में 8 मार्च को आयोजित होने वाले महासतसंग में लोगों के प्रवेश के लिए 10 गेट बनाए गए हैं। महासतसंग के लिए लोग गिरजा चौक और कॉलेज चौक या उर्स लाइन स्कूल जाने वाले रास्ते से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं गुरुदेव के कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। संस्था के सदस्यों ने इसके लिए एसपी को आवेदन भी दे दिया है।
गुरुदेव के लिए बनाया जा रहा 3200 वर्ग फीट बड़ा स्टेज
दो दिन बाद शहर में होने वाले अबतक के सबसे बड़े संगीतमय भजन संध्या और ज्ञान यज्ञ के लिए आयोजक रंगभूमि मैदान में 3200 वर्ग फीट लंबा-चौड़ा स्टेज तैयार कर रहे हैं। इसी स्टेज पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर लोगों को ध्यान कराएंगे। वहीं इसी स्टेज पर संस्था के सिंगरों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जहां लोग संस्था से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
More Stories
अयोध्या29जून25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….
तिहाड़29जून25 ISIS के इंडिया हेड साकिब नाचन की मौत!
नई दिल्ली*रविवार, 29 जून 2025 केयूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुख्य सामाचार*