February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 5 फरवरी 26*पूर्णिया जिला स्थापना दिवस: जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

पूर्णिया बिहार 5 फरवरी 26*पूर्णिया जिला स्थापना दिवस: जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

पूर्णिया बिहार 5 फरवरी 26*पूर्णिया जिला स्थापना दिवस: जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज

पूर्णिया बिहार : जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में पूर्णिया जिला स्थापना दिवस (14 फरवरी) के गरिमामय आयोजन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया बिहार के सबसे पुराने जिलों में से एक है, जिसका अपना एक समृद्ध गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत है। जिला स्थापना दिवस पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्णिया की पहचान को और भी उज्ज्वल बनाएगा।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी का आयोजन*

जिला पदाधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी को होने वाले जिला स्थापना दिवस समारोह में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राज्य स्तरीय कलाकारों को आमंत्रित कर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्णिया की मिट्टी की सोंधी खुशबू और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें जिले में हो रहे विकास कार्यों, जन-कल्याणकारी योजनाओं और ‘आत्मनिर्भर बिहार’ के रोडमैप को प्रदर्शित किया जाएगा। व्यंजन मेला का आयोजन भी किया जायेगा।

*खेलकूद और सम्मान समारोह*

जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए निबंध, पेंटिंग और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मैराथन (रन फॉर पूर्णिया) का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसके अलावा, जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

*साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण*

जिला पदाधिकारी ने नगर निगम को पूरे शहर की विशेष साफ-सफाई, प्रमुख चौराहों पर लाइटिंग का निर्देश दिया है, ताकि शहर को एक नए रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

Taza Khabar