पूर्णिया बिहार 5 अप्रैल25* डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की बैठक आयोजित।
जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में रामनवमी पर्व हर्षोल्लाह एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए ।
सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि किसी घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष में तुरंत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे,ताकि समय रहते घटना पर नियंत्रण किया जा सके
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित वाहन गस्ती सायरन बजा कर लगातार भ्रमणशील रहेंगे,साथ ही पैदल गस्ती भी अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बिना परमिशन के जुलूस न निकलने दें ,वाहनों का सघन चेकिंग करें , ट्रिपल बाइकर्स पर रोक लगाएं ,सभी जुलूस का ड्रोन से सतत् निगरानी सुनिश्चित किया जाए ,साथ ही वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाए ,आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न होने दें ,हमेशा अलर्ट मोड में रहे , सतर्क रहें ।
पुलिस अधीक्षक महोदय अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्सोल्लास के साथ संपन्न किया जाए, किसी भी छोटी से छोटी घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष में तुरंत उपलब्ध कराएं , वाहन गस्ती एवं पैदल गस्ती निरंतर भ्रमणशील रखें ,जुलूस रूट के अनुसार ही निकाले ,जुलूस वाले रूट में घरों के छतों पर सतर्कता पूर्वक निगरानी सुनिश्चित करें , सड़क किनारे एवं छतों पर ईंट /पत्थर न रहने दे,रूफ टौप प्रतिनियुक्ति करें,शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थिति हर हाल में दर्ज कराएं, पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहे ।
सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रोके टोको अभियान के तहत वाहन चेकिंग ड्रॉप गेट/ पेयजल/ साफ-सफाई /दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है ।
शोभा यात्रा में पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ पुलिस पदाधिकारी तथा दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने एवं रौशनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया जिला तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पूर्वी एवं पश्चिमी को निदेश दिया गया कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी । विद्युत आपूर्ति अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शोभायात्रा समाप्त होने के पश्चात चालू होगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा सिटी मैनेजर, नगर निगम पूर्णिया तथा सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान रौशनी की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे तथा शोभा यात्रा का कोई भी स्थल अंधेरे में नहीं रहे इसे सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों , पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र में शोभा यात्रा के पूरे मार्ग में फ्लैग मार्च किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*