पूर्णिया बिहार 4 मई 26 तीन राज्यों की जीत की खुशबू से महका पूर्णिया, गूंजे जय श्रीराम
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार ।* असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत की खुशबू से पूर्णिया महक उठा। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आर.एन. शाह चौक पर कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय उत्सव मनाया। पूरा शहर भगवा उत्साह में डूब गया।
*”ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और रसगुल्ले”*
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से रात का आसमान रोशन हो गया। अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। राहगीरों को रसगुल्ला और झाल-मुड़ी खिलाकर जीत की मिठास बांटी गई। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।
*”मोदी-सुशासन पर जनता की मुहर”*
पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। असम-पुडुचेरी में क्लीन स्वीप और बंगाल में ऐतिहासिक फतह ने साबित कर दिया कि देश स्थिर, पारदर्शी और राष्ट्रवादी सरकार चाहता है।
*”श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार”*
वक्ताओं ने कहा कि बंगाल की धरती पर मिली यह जीत श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों की पूर्ति है। उनकी विचारधारा आज जन-जन तक पहुंच चुकी है। यही वजह है कि बंगाल में राष्ट्रवादी सोच की सरकार बनी है। यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संगठन की मजबूती का नतीजा है,
उत्सव में प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री अरुण रॉय, पुलक, संजय पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राम नारायण मेहता, अर्चना शाह, जिला मंत्री संजय मिर्धा, मीनाक्षी सिन्हा, पिंटू पांडेय, सचिन रॉय, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, गुप्तेश कुमार, संजय मोहन, मृगेंद्र देव, विकास चौधरी, अरविंद कुमार भोला, राजेश यादव, बबलू सहाय, अर्जुन सिंह, ललन सिंह, मनोज हार्दिक, युवा जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, पिछड़ा मोर्चा से प्रकाश कुमार दास, अभ्यम लाल, रितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, अमृत चौरसिया, महिला मोर्चा से आरती जायसवाल, दीपमाला तोशी, पूजा चौधरी, सोनिका पाहूजा, जुलाई आर्य, रूमा दास, मुकेश चौधरी, विपिन राय, रवि गुप्ता, प्रशांत कुमार, शुभम, आशुतोष झा, हरि दास, राजेश गोश्वामी, राजेश चौरसिया, मनीष भारती, प्रवीण चौरसिया, बिट्टू, मिथुन दास, अमन सुदर्शन मिश्र, विक्की गोश्वामी, सूरज शाह, जयदेव पोद्दार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए,
सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया,

More Stories
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
बांदा4मई26*डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चंदौर में भ्रष्टाचार का शिकायती पत्र दिया*
नैनीताल4मई26*लालकुआं में विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई लोग हिरासत में