July 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 7 जुलाई को हरिपुर में सीएम सम्राट चौधरी का संभावित दौरा, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 7 जुलाई को हरिपुर में सीएम सम्राट चौधरी का संभावित दौरा, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

पूर्णिया बिहार 4 जुलाई26 7 जुलाई को हरिपुर में सीएम सम्राट चौधरी का संभावित दौरा, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 7 जुलाई को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी विनोद दूहान और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य जरूरी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी प्रबंध पुख्ता करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अधिकारियों को पंचायत की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया।
हरिपुर के लोग लंबे समय से राज्य के शीर्ष नेतृत्व के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पंचायत में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई रफ्तार मिलेगी।
फिलहाल प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा है। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक तिथि और कार्यक्रम की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Taza Khabar