पूर्णिया बिहार 31 मई 26 *रज़ा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शाहनवाज के पिता की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती, देशवासियों से दुआ की अपील*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार :* लाइन लाइन बाजार स्थित रज़ा हॉस्पिटल्स के निदेशक एवं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ. मोहम्मद शाहनवाज़ रिजवी के पिता अलहाज इमाम जाफर की तबीयत अचानक बिगड़ने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 90 वर्षीय अलहाज इमाम जाफर को गंभीर हालत में रज़ा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
*15 दिन से थे बीमार, किडनी फेल होने से बिगड़े हालात*
जिले के बायसी प्रखंड अंतर्गत बंगवां पंचायत के पोखरिया गांव निवासी अलहाज इमाम जाफर पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। किडनी में अचानक खराबी आ जाने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। बेटे डॉ. शाहनवाज रिजवी ने तुरंत उन्हें अपने ही अस्पताल रज़ा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कर बेहतर इलाज शुरू करवाया।
*बेटे ने संभाली कमान, खुद कर रहे निगरानी*
डॉ. शाहनवाज रिजवी पिता की हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ खुद भी इलाज की निगरानी शुरू कर दी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अलहाज इमाम जाफर की उम्र और किडनी की समस्या के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
*’मेरे वालिद नेकदिल इंसान हैं, दुआ करें’ – डॉ. शाहनवाज*
भावुक हुए डॉ. शाहनवाज रिजवी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा, “मेरे वालिद अलहाज इमाम जाफर बहुत ही नेक, दीनदार और मिलनसार इंसान हैं। पूरी जिंदगी उन्होंने लोगों की मदद की है। आज वो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। मैं हाथ जोड़कर तमाम देशवासियों, दोस्तों और शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि उनके जल्द सेहतयाब होने के लिए दिल से दुआ करें। आपकी दुआएं ही उनका सहारा हैं।”
*पोखरिया गांव में पसरा मातम*
अलहाज इमाम जाफर के बीमार होने की खबर से उनके पैतृक गांव पोखरिया में भी मायूसी छा गई है। गांव के लोग उन्हें एक नेक और बुजुर्ग शख्सियत के तौर पर याद कर रहे हैं। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। रज़ा हॉस्पिटल के बाहर भी शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

More Stories
अयोध्या31मई26*विश्व तम्बाकू दिवस पर सोसायटी ने इंस्टीट्यूट में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान
बांदा 31 मई 26*यातायात विभाग का चला सघन चेकिंग अभियान, 200 से अधिक वाहनों का हुआ चालान*
रीवा31मई26*शांति व्यवस्था, सुरक्षा और 24 घंटे ड्यूटी के बाबजूद पुलिसकर्मियों का वेतन चर्चा का विषय*