September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *पूर्णिया में खेल का महाकुंभ: तीसरे दिन योगा और कबड्डी में छाए स्कूली सितारे*

पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *पूर्णिया में खेल का महाकुंभ: तीसरे दिन योगा और कबड्डी में छाए स्कूली सितारे*

पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *पूर्णिया में खेल का महाकुंभ: तीसरे दिन योगा और कबड्डी में छाए स्कूली सितारे*

मोहम्मद इरफान कामिल अ
यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णिया बिहार / जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम समेत विभिन्न मैदानों में जोरदार मुकाबले देखने को मिले। खेल विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर से चल रही इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

*योगा में मुस्कान और प्राची ने मारी बाजी*
योगा प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर-14 में मुस्कान कुमारी अव्वल रहीं तो अंडर-17 में प्रियंका कुमारी और अंडर-19 में प्राची प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में छोटू कुमार, नैतिक कुमार और ओम कुमार ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। योग के कठिन आसनों को देख दर्शक भी दंग रह गए।

*कबड्डी में सिमराहा और सौरा के लालाओं का दबदबा*
कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों में बालक वर्ग में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंडर-14 में मध्य विद्यालय सिमराहा चैंपियन बना तो अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा ने खिताब पर कब्जा जमाया। मैदान पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खिलाड़ियों ने दांव-पेंच का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

*वेटलिफ्टिंग में साहिल और दीपा ने दिखाया पावर*
भारोत्तोलन में अंडर-17 बालक वर्ग में 56 किलो में साहिल तो बालिका वर्ग में 44 किलो में दीपा कुमारी ने पहला स्थान पाया। अंडर-19 में पुष्कर, आदित्य, रणवीर और मोहम्मद आतिफ ने अपने भारवर्ग में सोना जीता। दर्शकों ने लोहे से जंग लड़ते इन नन्हे पहलवानों का जमकर हौसला बढ़ाया।

Taza Khabar