पूर्णिया बिहार 30 अप्रैल 26 फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया का कमाल, बिहार में तीसरा स्थान हासिल कर टॉप-5 में बनाई जगह; डीएम अंशुल कुमार सम्मानित
मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन बिहार यूपी आज तक
*पूर्णियां बिहार।* केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना के तहत चल रहे किसान पंजीकरण अभियान में पूर्णिया जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। फार्मर रजिस्ट्री के काम में पूर्णिया जिला पूरे बिहार में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है और राज्य के शीर्ष पांच जिलों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार, भा.प्र.से. को पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और 50 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार के कुशल नेतृत्व और निरंतर निगरानी में जिले ने यह मुकाम हासिल किया है। जिले में पीएम-किसान योजना के कुल 2,24,630 लाभार्थियों में से 1,00,363 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा हो चुका है। यह आंकड़ा 44.7 प्रतिशत है, जिसके दम पर पूर्णिया को राज्य में तीसरा स्थान मिला है।
अब तक जिले भर में पीएम-किसान लाभार्थियों के साथ-साथ अन्य किसानों को मिलाकर कुल 1,87,600 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से डिजिटल पहचान पत्र जारी किया जा चुका है।
गौरतलब है कि आने वाले दिनों में फार्मर रजिस्ट्री हर किसान के लिए जरूरी होगी। कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यह आईडी अनिवार्य होगी। इससे सभी योजनाओं का फायदा सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचेगा, जिससे जिले की खेती-किसानी को नई रफ्तार मिलेगी।
*कौन करवा सकता है फार्मर रजिस्ट्री?*
जिन किसानों के नाम से अपनी जमीन या जमाबंदी है, वे सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़े कागजात की जरूरत होती है।
किसान अपने हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके अलावा सीएसपी सेंटरों के माध्यम से भी लगातार पंजीकरण का काम किया जा रहा है।

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*