पूर्णिया बिहार 29 जनवरी 26* बुलडोजर और इनकाउंटर की सरकार खामोश क्यों : संतोष कुशवाहा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। सूरज बिहारी की जिस तरह सरेआम नृशंस हत्या की गई उसकी जितनी निंदा की जाय कम होगी। 48 घण्टे से अधिक समय बीत चुका है लेकिन सूरज के नामजद हत्यारे की गिरफ्तारी नही हुई है।यह सरकार तो बुलडोजर और इनकाउंटर की सरकार है तो अब तक चुप क्यों है।आखिर अपराधियों को इतनी हिम्मत कहां से मिल रही है।पुलिस को यह भी बताना चाहिए कि इन अपराधियों को किसका संरक्षण मिल रहा है।उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने गुरुवार को सूरज बिहारी के हत्या के विरोध में निकाले गए मार्च में शामिल होने के बाद कही।यह प्रतिरोध मार्च विभिन्न संगठनों द्वारा फोर्ड कंपनी चौक से आर एन शाह चौक तक निकाला गया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया के लोग भयभीत हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पता नही किसकी नजर पूर्णिया को लग गई है। ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है।या तो इन अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए या इनकाउंटर होना चाहिए।श्री कुशवाहा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से आग्रह होगा कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय ताकि सूरज के परिवार को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था पर उनका भरोसा कायम रहे।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*