कानपुर देहात 29 जनवरी 2026*नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने जिला कारागार का किया निरीक्षण*
कानपुर देहात *आज दिनांक 29.01.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में नूपुर श्रीवास्तव, नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा प्रथम जिला कारागार, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण/विधिक शिविर का आयोजन किया गया। दौरान निरीक्षण बन्दियों से मुलाकात कर उनके रहने खाने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी व महिला बन्दियों से मुलाकात कर उन्हें विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के रहने खाने व शिक्षा सम्बन्धी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जेल अधीक्षक, जेलर, उपजेलर इत्यादि मौजूद रहे। उक्त के अतिरिक्त माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में प्रचलित मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 कैम्पेन के अन्तर्गत आज मध्यस्थता केन्द्र में एक वाद का सफल निस्तारण किया गया।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार