पूर्णिया बिहार 28 नवंबर 25* NDA कार्यकर्ता शुभचिंतक समर्थक के लिए सूचना 28 नवंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी सरकार गठन पश्चात पहली बार कल दिनांक 26 नवंबर को बंदे भारत ट्रेन से करीब 5 बजकर 15 मिनट पर कटिहार जंक्शन उतरेंगी । तदोपरांत पूर्णियां के लिए प्रस्थान करेंगी । पूर्णियां पहुंचकर सर्वप्रथम बिहार के गुदरी के लाल हमसबों का गौरव भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भोला पासवान शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी । तत्पश्चात पूर्णियां सर्किट हाउस में NDA के कार्यकर्ता साथियों शुभचिंतकों से मुलाकात कर उनका अभिवादन करेंगी।
दिनांक 27 नवंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर निज ग्राम सरसी के लिए प्रस्थान करेंगी । वहां पहुंच सर्वप्रथम भूतपूर्व समता पार्टी जिलाध्यक्ष बड़े भाई स्वo मधुसुदन सिंह उर्फ बुटन सिंह जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे । साथ अपने निज आवास पर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी साथ हीं ग्रामीणों शुभचिंतकों से मिलकर अभिवादन करेंगी ।
दिनांक 28 नवंबर को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से साथियों समर्थकों के साथ धमदाहा के लिए भाया काझा मीरगंज होते प्रस्थान करेंगी । रास्ते में शुभचिंतकों समर्थकों का अभिवादन करते हुए अपनी जीत के लिए धन्यवाद देते हुए 12 बजकर 15 मिनट पर धमदाहा शहीद मैदान पहुंचकर शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर “धन्यवाद समारोह” में शामिल होंगी ।
माननीय श्रीमती लेशी सिंह जी का स्पष्ट मानना है कि वे अपना अभिनंदन नहीं बल्कि जनता और कार्यकर्ता साथियों का इस चुनाव रूपी महाभारत में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद, आभार प्रकट करेंगी ।
आप महान जनता व NDA के कार्यकर्ता साथियों से अनुरोध होगा उपर्युक्त कार्यक्रम अनुसार शामिल होकर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करेंगे ,

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल जांच तक अस्थायी रोक लगाई गई है