पूर्णिया बिहार 28 जून26 डगराहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 63 लीटर विदेशी शराब जब्त
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिले के डगराहा ओपी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूर्णिया मोड़ की ओर से आ रहे बिना नंबर प्लेट के एक टोटो से 63.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में टोटो चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को डगराहा ओपी (बायसी थाना) की टीम वाहन जांच कर रही थी, तभी पूर्णिया मोड़ की तरफ से एक बिना नंबर का टोटो आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने टोटो को तेजी से घुमाकर भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद सतर्क पुलिस बल ने पीछा कर टोटो को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर टोटो से कुल 63.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त कर लिया और चालक सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।
डगराहा ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी है।

More Stories
हल्द्वानी28जून26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
नई दिल्ली28जून26*2047 तक जैव ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत-जुएल ओराम ग्रीन पावर इंडिया–
सुलतानपुर28जून26*थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार*