पूर्णिया बिहार 28 जून 26 सांसद पप्पू यादव ने दुर्घटना पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस, दिए 25 हजार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
*पूर्णिया बिहार /* पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को सड़क हादसों में अपनों को खोने वाले दो परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और अपनी ओर से कुल 25,000 रुपये की आर्थिक मदद सौंपी। साथ ही सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने के लिए अधिकारियों से बात की।
सांसद सबसे पहले के. नगर प्रखंड के गोकुलपुर उफरैल गांव के वार्ड-13 गए। यहां शाकिम आलम के बेटे की कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पप्पू यादव ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए 10,000 रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह मरहूम को जन्नत में ऊंचा मकाम दे और परिवार को यह गम सहने की ताकत बख्शे।
इसके बाद सांसद जानकीनगर नगर पंचायत के वार्ड-12 रामनगर पहुंचे। यहां के निवासी संजय राम की छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी के दौरान सड़क हादसे में जान चली गई थी। सांसद ने उनकी पत्नी मधु देवी से मुलाकात कर 15,000 रुपये की मदद दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मौके पर ही सांसद पप्पू यादव ने श्रम अधीक्षक से फोन पर बात की। उन्होंने मृतक संजय राम के आश्रितों को नियम के तहत मिलने वाला मुआवजा, बीमा और अन्य सरकारी लाभ तुरंत दिलाने को कहा। सांसद ने कहा कि मजदूरों के हक की रक्षा करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवारों को उनका अधिकार हर हाल में मिलना चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा कि दुख की घड़ी में समाज और जनप्रतिनिधियों का फर्ज है कि वे पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े रहें। उन्होंने दोनों दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*