पूर्णिया बिहार 27 मार्च25* जिला पदाधिकारी यूडीआईडी कार्ड की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक किया गया।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार । समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में कुल 71362 प्रमाणित दिव्यांगजन है जिसमे से 20566 दिव्यागजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी द्वारा इसपर असंतोष व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन पूर्णिया तथा सहायक निदेशक,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पूर्णिया को निदेश दिया गया कि इसमें तेजी लाएं तथा राज्य की रैंकिंग में सुधार करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा दिव्यागजनों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने हेतु उडीआईडी कार्ड बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पूर्णिया को निदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, आशा तथा विभिन्न कैंपों का उपयोग दिव्यागजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के लिए किया जाए।
सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दिव्यागजनों का उडीआईडी कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया गया है।
सिविल सर्जन पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया को निदेश दिया गया है कि आशा का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन उडीआईडी कार्ड बनाने हेतु प्राप्त किए जाए।
सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि जिले में चल रहे कैंपों में भी दिव्यागजनों का उडीआईडी कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्राप्त किया जा सकता है।
सहायक निदेशक के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी दिव्यांगजन पेंशनर का डाटा आशा तथा आंगनबाड़ी को उपलब्ध करा दिया गया है।इसी प्रकार सभी दिव्यांगजन मतदाता का भी डेटा उपलब्ध कराया गया है जिससे शत प्रतिशत दिव्यागजनों का उडीआईडी कार्ड बनाया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि दिव्यागजनों के बीच उडीआईडी कार्ड बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करे।
जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्णिया के सभी दिव्यांगजन लोगों से अपील की गई कि आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर अपना उडीआईडी कार्ड बनाने हेतु आवेदन जमा कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को इसे युद्ध स्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस पूर्णिया,सिविल सर्जन पूर्णिया, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।
नई दिल्ली12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*