पूर्णिया बिहार 27 दिसंबर 25* पूर्णिया में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की ऐतिहासिक पहल: भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में सुनी लोगों की समस्याएं
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार । बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भूमि राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने पूर्णिया प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में भाग लिया। यह उनका पहला पूर्णिया दौरा था, जहां उन्होंने हजारों लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इस भूमि सुधार जन संवाद कल्याण में जिले से आए हजारों लोगों ने अपनी भूमि सुधार समस्याओं को लेकर शिरकत की,
इस अवसर पर पूर्णिया कमिश्नर, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत, ए डी एम रवि राकेश केअलावा जिले के सभी डीसीएलआर आंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें न्याय मिले।
पूर्णिया जिले के लोगों ने उपमुख्यमंत्री का किया अभिनंदन,
पूर्णिया जिला के भारतीय जनतापार्टी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , नगर निगम पूर्णिया के उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, जिला मंत्री नूतन गुप्ता, भाजपा नेता डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता , महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष आरती जयसवाल भाजपा सदस्य सेवानिवृत कर्नल अशोक कुमार सिंह, के अलावा दर्जनों एनडीए पदाधिकारी एवं कर्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार राजस्व मंत्री विजय सिन्हा का गुलदस्ता फूल माला एवं चादरओढ़ा कर पुरजोर भिनंदन किया और उनके इस पहल की सराहना की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , पल्लवी गुप्ता , नूतन गुप्ता, डॉक्टर एके गुप्ता आरती जयसवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री आदरणीय विजय सिंहा का यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।
More Stories
दिल्ली 29 सितम्बर 26*दलित आदिवासी स्वाभिमान बैठक: दिल्ली में आज होगा ‘Dalit Adivasi Self-Respect Meeting’ का आयोजन,
नई दिल्ली 29 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*