पूर्णिया बिहार 25 फरवरी25*राष्ट्रीय जनता दलअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारीकी बैठक ।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय नवरतन हाता पूर्णिया में राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आफताब अहमद ने की बैठक में पूर्व विधायक प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार यादव प्रदेश महासचिव सह प्रखंड प्रमुख श्रीनगर मोहम्मद शाहनवाज आलम राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा मुख्य रूप से सम्मिलित होकर बैठक को संबोधित किये बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने कहा केंद्र और राज्य में बैठी डबल इंजन की सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय सहित देश और राज्य के आम अवाम को महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दरिया में डुबोते जा रही है देश के आजादी से लेकर आज तक अल्पसंख्यक समाज ने देश और राज्य को बचाने में अपने अहम् भूमिका निभाने का काम किया है जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने के कई तरह के निर्देश पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को दिया सिन्हा ने कहा हमें बिहार और देश को बचाने की लड़ाई लड़नी है तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नया बिहार और खुशहाल बिहार की स्थापना हम सबों को करनी है जिसमें छात्र किसान मजदूर महिलाएं युवा व्यापारी सभी वर्गों के लोगों को उनका अधिकार और सम्मान मिले श्री सिन्हा ने सभी पंचायत एवं प्रखंड अध्यक्षों को गांव-गांव में चौपाल लगाकर महागठबंधन के सरकार बनने पर माँ बहन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को ₹2500 रूपये प्रति माह सभी परिवार को प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ्री वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन विधवा पेंशन को ₹400 रूपये प्रति माह से बढ़कर ₹1500 प्रति माह करने के वादे को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया मोहम्मद शाहनवाज आलम ने अपने संबोधन में कहा वर्तमान सरकार हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारा को समाप्त कर देश को और राज्य को गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास कर रही है जिस किसी कीमत पर सार्थक होने नहीं दिया जाएगा हमेशा से जदयू और भाजपा की सरकार मुसलमान के हाकमरी करने का काम कर रही है 2025 में हमारी एकता बिहार में नई कीर्तिमान स्थापित करेगी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार की स्थापना होगी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मजबूती के साथ काम कर रही है आगे और भी मजबूती के साथ हम लोग घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का काम करेंगे और माननीय नेता के द्वारा किए गए वादों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यक्रम में सभी प्रखंड के अध्यक्ष पंचायत अध्यक्षों के अलावा मोहम्मद अजहरूद्दीन मोहम्मद मुस्तकीम आलम मोहम्मद आसिफ अंजुम राहि मोहम्मद नसीम मोहम्मद रजाक अब्दुल सलाम लतीफी मोहम्मद समद जमशेद आलम सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
अब्दुल जब्बार 79 साल बाद बांस गांव में जगी उम्मीद बिजली विभाग की टीम ने किया सर्वे एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन भेलसर(अयोध्या)वर्षों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्राम पंचायत लोहटी के मजरे नयापुरवा स्थित बांस गांव में आखिरकार विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बुधवार को बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर सर्वे कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी गांव पहुंचकर अधिकारियों को जल्द से जल्द विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित जैन सहित टीम ने पूरे गांव का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बिजली के खंभे लगाने, विद्युत लाइन बिछाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सर्वे किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाए जाएं और विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बांस गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही थी।मामला संज्ञान में आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर सर्वे कराया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गांव के ग्रामीण राजकुमार और श्यामलाल ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से गांव अंधेरे में था। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका था। अब विभागीय अधिकारियों के गांव पहुंचने और सर्वे शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके घरों में भी बिजली पहुंचेगी।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, गर्मी के दिनों में रातें हाथ का पंखा झलते हुए गुजरती थीं और अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता था। उन्होंने सरकार और प्रशासन से विद्युतीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने की मांग की है।मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ,सदल प्रसाद निषाद, अजय शुक्ला, सोनू निषाद, प्रधान देवीदीन गौतम, घनश्याम गौतम, सुभाष निषाद, श्रीमती सुशीला निषाद, साहब लाल निषाद और कुंजबिहारी निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से गांव में शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
मथुरा 1 जुलाई 26* लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या1जुलाई26*संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिवस