पूर्णिया बिहार 25 फरवरी25* खाड़ी पूल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे पूर्व विधायक सबा जफर ।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। विधानसभा अमौर के पूर्व विधायक जफर साहब ने खाड़ी पूल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कार्य की गुणवत्ता, सामग्री की उपलब्धता, श्रमिकों की व्यवस्थाओं एवं प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।
पूर्व विधायक ने अधिकारियों और निर्माण कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इस पुल का लाभ मिल सके। पूर्व विधायक सबा जफर ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी, जिससे विकास को और गति मिलेगी।
हम क्षेत्र की जनता के सहयोग और समर्थन से इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

More Stories
अयोध्या10मई26*“महिला आरक्षण का विरोध पड़ा भारी!” अवधेश प्रसाद के आवास पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती