पूर्णिया बिहार 25 अगस्त 26 *विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ से स्वागत, संत रविदास कलश की हुई पूजा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मध्य भाग के अंतर्गत रामबाग शक्ति केंद्र पर मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनीज सिंह ने विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
*मेरा बूथ, सबसे मजबूत*
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विजय खेमका ने प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को संगठन की दृष्टि से और भी मजबूत करना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
*संत रविदास कलश की पूजा-अर्चना*
बैठक के दौरान संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पवित्र कलश कार्यक्रम को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने संत रविदास जी के कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की।
विधायक ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों को याद करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन भेदभाव मिटाकर समानता और मानवता की स्थापना की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी की जयंती को सामाजिक समरसता और समानता के संदेश के साथ घर-घर पवित्र कलश यात्रा के माध्यम से मना रही है।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी राजेश चौरसिया, गजेंद्र साह, दिलीप चौरसिया, सुलोचना झा, करुणा झा, श्रवण मंडल, अजित सिंह, गोल्डन पासवान, सुनील साहनी, गौरव चंद्रवंशी, काली प्रसाद, रंकज सिंह, राजेश पटेल, मोहम्मद बादशाह, डब्लू पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*