पूर्णिया बिहार 24 जून 26 *मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक, डीएम-एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार से
पूर्णियां बिहार* आगामी 26 जून को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुहर्रम का त्योहार हर हाल में शांति एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न होना चाहिए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। ऐसे लोगों को चिन्हित कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।
एसएसपी ने बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त करें और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें।
शांति समिति के सदस्यों ने भी बैठक में अपने-अपने क्षेत्र के मुहर्रम जुलूस मार्ग, ताजिया रखने के स्थान एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए संकल्प लिया कि मुहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द एवं गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें।

More Stories
बांदा 24 जून 26*बिना पंजीकरण चल रहे 5 कोचिंग सेंटर बंद, एक सील – न निकास द्वार अलग, न अग्निशमन उपकरण
कानपुर नगर24जून26*बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ. निर्मला सिंह सांगा का अंतिम संस्कार,
जोधपुर24जून26*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शर्मनाक बयान लोकतंत्र और युवाओं का अपमान।