पूर्णिया बिहार 23 मई 26 *एसपी के निर्देश पर उड़ान गश्ती टीम का स्कूल-कॉलेज दौरा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियाबिहार । पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के आदेश पर पूर्णिया जिले में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उड़ान गश्ती टीम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं पार्कों का औचक भ्रमण किया।
गश्ती टीम ने जीएम कॉलेज, महिला कॉलेज, जिला स्कूल, इंदिरा गांधी स्टेडियम और राजेंद्र बाल उद्यान समेत कई जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हेल्पलाइन नंबर 112 व 1930 की जानकारी भी दी।
उड़ान गश्ती दल ने स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े मनचलों पर भी नजर रखी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। टीम ने प्राचार्यों से मिलकर परिसर में सीसीटीवी और महिला सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को और मजबूत करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने मक़सद छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। उड़ान गश्ती टीम रोजाना अलग-अलग इलाकों में भ्रमण कर रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके।

More Stories
सुल्तानपुर24अगस्त26भदैंया में कांवरियों का सैलाब, आदि गंगा गोमती तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखीमपुर खीरी24अगस्त26* सदभावना डाक कांवड़ को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने रवाना किया*