पूर्णिया बिहार 21 मई 25*चोरी के कांड का सफल उद्भेदन, 12 लैपटॉप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । वादी प्रवीण कुमार सिंह के महबूब खान टोला, थाना सहायक खजाँची स्थित किराये के मकान से 12 लैपटॉप एवं मकान मालिक का 10,000/- रूपया चोरी कर लिया गया था जिस संबंध में सहायक खजाँची थाना अंतर्गत काण्ड सं0 181/25, दिनांक-17.05.25 अंकित करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतू पूलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए चोरी की कुल 12 लैपटॉप एवं 3,000 /- रूपये के साथ दो अभियुक्त 1. सत्यम कुमार सिंह, पिता विवेक सिंह, कुमारीपुर, वार्ड नं0 12, थाना मनिहारी, जिला कटिहार एवं एक महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक