पूर्णिया बिहार 21 जुलाई 26 साइबर ठगों से सावधान रहें युवा: एसएसपी शौर्य सुमन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजनबिहार
*पूर्णियां बिहार ।* साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से *21 जुलाई 2026* को *इंजीनियरिंग कॉलेज, पूर्णिया* में एक विशेष *”साइबर जागरूकता अभियान”* का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ *जिला पदाधिकारी* एवं *वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन* की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। तकनीक जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है यदि हम सतर्क नहीं रहें।
उन्होंने छात्रों को *साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी घोटाला और सोशल मीडिया हैकिंग* जैसे मामलों से बचने के विस्तृत उपाय बताए। एसएसपी ने कहा:
*”किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। बैंक, पुलिस या सरकारी संस्था के नाम पर मांगे जाने वाले ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें। लालच में आकर ऑनलाइन इनाम या नौकरी के झांसे में न फंसें।”*
डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी के साथ भी *किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड* होता है तो वह घबराए नहीं। तुरंत *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1930* पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही यथाशीघ्र *साइबर थाना* पहुंचकर अपनी समस्या के संबंध में लिखित सूचना दें, ताकि उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य सिर्फ अपराध पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक कर अपराधों को रोकना भी है। युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका डिजिटल रूप से सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी ने भी छात्रों को तकनीक का सदुपयोग करने और सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने एसएसपी से साइबर सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस जागरूकता अभियान को “युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी पहल” बताया।

More Stories
नई दिल्ली 8सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर की बड़ी खबरें
हरिद्वार 8 सितंबर 26*मंसा देवी ब्रह्मपुरी रोड की बदहाली पर पार्षद रोहित सेठी का धरना
लखनऊ 8 सितंबर 26*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन