पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 24*मुखबिर की सूचना पर 8ग्राम स्मैक सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।
जिले के जानकीनगर थाना अन्तर्गत ग्राम चाँदपुर से छर्रापट्टी जानेवाली सड़क में नहर पुल के पास नंदन कुमार पे०-तेजना GVरायण यादव सा०-छर्रापट्टी थाना-जानकीनगर, जिला-पूर्णियाँ नशीला पदार्थ हिरोईन / ब्राउन सुगर (स्मैक) का पूड़िया बेचने के लिए अपने अन्य साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं स्मैक की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ ग्राम चाँदपुर से छर्रापट्टी जानेवाली सड़क में नहर पुल के पास पहुंचे तो देखे कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम नंदन कुमार पे०-तेजनारायण यादव सा०-छर्रापट्टी वार्ड नं0-12, थाना-जानकीनगर, जिला पूर्णियाँ बताया। जब उसकी विधिवत तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल मात्रा 08.13 ग्राम स्मैक एवं नगद दो सौ रूपया बरामद हुआ। तत्पश्चात अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधि-सम्मत कारवाई करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस सम्पूर्ण कारवाई में जानकीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। इनके प्रयासों की बदौलत ही स्मैक की बरामदगी एवं स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी हो सकी है।
गिरफ्तारीः- 1. नाम नंदन कुमार, पे०-तेजनारायण यादव, सा०-छर्रापट्टी वार्ड नं0-12, थाना-जानकीनगर, जिला- पूर्णियाँ
बरामदगीः- 1. स्मैक-08.13 ग्राम।
2. नगद-200 रूपया।
छापामारी दल:-
1. पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा जानकीनगर थाना।
2. स०अ०नि० नीरज कुमार यादव जानकीनगर थाना। 3. सि0/1041 संतोष कुमार जानकीनगर थाना।
4. सि0/683 सूरज कुमार ठाकुर जानकीनगर थाना।

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 8.44 ग्राम बाउन शुगर, के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर18अगस्त26*विद्यालय की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधायक मुरारी पासवान ने लिया संज्ञान,
पूर्णिया18अगस्त26*डीआईजी चौक गोलीकांड: फरार आरोपी पर पूर्णिया पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम*