पूर्णिया बिहार 20 दिसंबर25*पूर्णिया में सरकार आपके द्वार: मंत्री लेशी सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट
पूर्णिया जिले के धमदाहा थानान्तर्गत बिसनपुर पंचायत में सरकार द्वारा आयोजित “सरकार आपके द्वार” एवं “प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत और माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया
इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने 815 मामलों की सुनवाई की और राजस्व कर्मियों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाएंगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी ।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*