पूर्णिया बिहार 2 फरवरी25* ,6.74 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। नशे के ख़िलाफ़ पूर्णिया जिले के चंपानगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि चंपानगर स्थित फुटबॉल मैदान में शाम होने पर चंदन ठाकुर एवं सुबोध ठाकुर द्वारा स्मैक की खरीद-बिक्री की जाती है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ चंपानगर स्थित फुटबॉल मैदान में पहुँची तो वहाँ दो व्यक्ति उपस्थित थे। दोनों व्यक्तियों से नाम-पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम चंदन ठाकुर उर्फ अजय कुमार उर्फ साफा, उम्र 35 वर्ष, पिता-चन्द्रीप ठाकुर, सा०-चम्पानगर, वार्ड नं0-11, थाना-चम्पानगर, जिला-पूर्णियाँ एवं सुबोध कुमार उर्फ पोलटा, उम्र-22 वर्ष, पिता-स्व० प्रेमचन्द्र चौधरी, सा०-चम्पानगर, वार्ड नं0-11, थाना-चम्पानगर, जिला-पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात् दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 6.74 ग्राम स्मैक, तीन मोबाईल, एक पायल एवं नकद-1,570/- रूपये बरामद किया गया। बरामद स्मैक एवं अन्य वस्तुओं को विधिवत जप्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में चंपानगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।
गिरफ्तारीः-
1. चंदन ठाकुर उर्फ अजय कुमार उर्फ साफा, उम्र 35 वर्ष, पिता-चन्द्रदीप ठाकुर, सा०-चम्पानगर, वार्ड नं0-11, थाना-चम्पानगर, जिला-पूर्णियाँ।
2. सुबोध कुमार उर्फ पोलटा, उम्र 22 वर्ष, पिता-स्व० प्रेमचन्द्र चौधरी, सा०-चम्पानगर, वार्ड नं0-11, थाना-चम्पानगर, जिला-पूर्णियाँ।
बरामदगी :-
1. स्मौक-6.74 ग्राम
2. मोबाईल-03
3. नकद-1,570/- रूपया
4. पायल-01
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, चंपानगर थाना।
2. पु०अ०नि० मुक्तेश्वर राय, चंपानगर थाना।
3. गृहरक्षक / 390262 अजय कुमार मंडल, चंपानगर थाना।
4. गृहरक्षक / 8665 शिव कुमार मंडल, चंपानगर थाना।
5. चौकीदार 1/4 शंकर कुमार पासवान, चंपानगर थाना।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*