पूर्णिया बिहार 2 फरवरी 26*नितेश कुमार सिंह ने वैश्य महासम्मेलन में उठाई समाज की आवाज: शिक्षा, व्यापार और सामाजिक उत्थान पर जोर
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान का मिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार– कस्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितेश कुमार सिंह ने कस्बा मदरसा चौक स्थित सुकृत रॉयल प्लेस में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, पूर्णिया प्रमंडल में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने वैश्य समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक चुनौतियों पर सार्थक संवाद किया और क्षेत्र के विकास हेतु वर्तमान एवं प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी साझा की।
कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने समाज को शिक्षा, व्यापार और सामाजिक उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में समाजजनों का उत्साह, विश्वास और स्नेह अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
विधायक ने कहा कि वैश्य समाज की समस्याओं को वे सदन में उठाएंगे और उनके समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा देना होगा और इसके लिए सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंचाना होगा।
कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे, यह हमारा वादा है।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा से ही देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी देता रहेगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करें।
नितेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंचाने के लिए वे काम करेंगे और समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा और समाज के विकास के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर नगर परिषद कस्बा के अप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कस्बा अरुण कुमारमांझी, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कस्बा अनिल कुमार साहा, समाजसेवी बमबम कुमार साह, पूर्णिया सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, महिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती जयसवाल, रिटायर्ड यूको बैंक मैनेजर राजेंद्र प्रसाद, माधव सिंह पूर्णिया के अलावा पूर्णिया प्रमंडल स
के लोगों ने शिरकत की।

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU