पूर्णिया बिहार 2 फरवरी 26*सुभाष कुमार साह ने की बजट की तारीफ : कहा, यह बजट हर वर्ग के लिए कीमती तोहफा है
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफ़ान की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । नगर परिषद कस्बा के उप मुख पार्षद , समाजसेवी एवं लोकप्रिय युवा नेता सुभाष कुमार साह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आर्थिक विकास पर पूरा ध्यान रखा गया है और राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए सुरक्षा बजट को 15% बढ़ाया गया है।
उपमु खपार्षद सुभाष कुमार साह ने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग के लोगों के लिए है, चाहे वह नौजवान हो, महिला हो, किसान हो या गरीब हो। उन्होंने कहा कि बजट में गर्ल्स हॉस्टल खोलने, कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों के लिए सस्ते में स्वदेशी दबा उपलब्ध कराने की बात कही गई है, जो एक अच्छा कदम है।
उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
समाजसेवी एवं लोकप्रिय नेता सुभाष कुमार साह ने कहा कि वह इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह बजट देश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने में कामयाब होगा।
गरीबों का हमदर्द युवा नेता सुभाष कुमार ने कहा कि यह बजट कस्बा के विकास के लिए भी एक अच्छा अवसर है और कीमती तोहफा भी है और वह इस बजट का लाभ कस्बा के लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कस्बा के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और इस बजट का लाभ कस्बा के लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

More Stories
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व
लखनऊ 27अगस्त 26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम,