पूर्णिया बिहार 2 फरवरी 26*_विजय खेमका ने उठाई पूर्णिया के विकास की आवाज: खेल मैदान, शिक्षक और सड़क की मांग
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णियाबिहार। विधायक विजय खेमका ने बिहार विधानसभा बजट सत्र के प्रथम दिन पूर्णिया के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में ध्यानाकर्षण, निवेदन एवं याचिका प्रस्तुत कीं। उन्होंने खेल मैदानों के रख-रखाव, पूर्णिया कॉलेज में शिक्षकों की कमी और मरंगा दुर्गा मंदिर से लेकर मरंगा बीन टोला तक जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की।
विधायक ने कहा कि पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक सहित जिले के सभी पंचायतों में एनडीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत खेल मैदानों का निर्माण तो हुआ है, परंतु उनके नियमित रख-रखाव की जिम्मेदारी तय नहीं होने तथा खेल सामग्री उपलब्ध नहीं रहने के कारण ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री से शीघ्र समाधान की मांग की।
विजय खेमका ने पूर्णिया कॉलेज में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी को याचिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रभावित हो रही पढ़ाई के समाधान हेतु जल्द से जल्द शिक्षकों का पदस्थापन करने का सरकार से आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने मरंगा दुर्गा मंदिर से लेकर मरंगा बीन टोला तक जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार का निवेदन सदन में दिया।
विधायक ने कहा कि 27 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र के दौरान पूर्णिया के विकास से जुड़े विषयों को लगातार सदन में उठाने और संबंधित विभागीय मंत्रीयों से मिलकर जनता की आवश्यक सुविधाओं को पूरा कराने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कल विधानसभा में प्रस्तुत होने वाला बिहार बजट राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने वाला जनकल्याणकारी बजट होगा।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**