पूर्णिया बिहार 17 फरवरी25* पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई। शराब तस्कर 33.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के थानाध्यक्ष सहायक खजाँची को गुप्त सूचना मिली कि छठ पोखर, ततमा टोली स्थित कुणाल साह, पिता-नारु साह, अपने भाई एवं पिता के साथ मिलकर घर के कमरे में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखकर खरीद-बिक्री करता है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू थानाध्यक्ष सहायक खजाँची के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम छठ पोखर, ततमा टोली स्थित कुणाल साह के घर पहुँचे तो एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम-कुणाल साह, पिता-नारु साह, सा०-छठ पोखर, ततमा टोली, थाना-सहायक खजाँची, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात् घर कि विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उसके घर के कमरे से कुल 33.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया एवं व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाईल बरामद हुआ। बरामद विदेशी शराब एवं मोबाईल को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिसमत कर्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।
इस सम्पूर्ण कर्रवाई में थाना-सहायक खजाँची के पुलिस पदाधिकरियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।