October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 25* मधुबनी उप-डाकघर में लूटपाट

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 25* मधुबनी उप-डाकघर में लूटपाट

पूर्णिया बिहार 16 अप्रैल 25* मधुबनी उप-डाकघर में लूटपाट

करने के उद्देश्य से आए एक अभियुक्त को एक देशी कट्टा साथ किया गया गिरफ्तार।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना दिवा गश्ती पदाधिकारी को गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि मधुबनी उप-डाकघर में दो अपराधकर्मी घुस गए हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में दिवा गश्ती दल मधुबनी उप-डाकघर पहुँचे तो देखे कि दो व्यक्ति मधुबनी उप-डाकघर से निकलकर भाग रहे हैं जिसमें से एक व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक सिंह, उम्र 27 वर्ष, पिता राजकुमार सिंह, सा० काढ़ागोला झिटकिया, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार बताया। तत्पश्चात व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस एवं 3.10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं स्मैक को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। कारवाई का जा रहा
इस संपूर्ण कार्रवाई में में मरंगा थाना पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है। बिहार पुलिस

Taza Khabar